मौसम विभाग ने झारखंड के कई जिलों के लोगों के लिए अलर्ट जारी किया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के रांची केंद्र ने कहा है कि झारखंड के छह जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश होगी. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. इस दौरान कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश भी हो सकती है.
झारखंड के छह जिलों कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ, रांची, गिरिडीह और बोकारो के लिए चेतावनी जारी की है. सेटेलाइट और रडार से मिल रही तस्वीरों के विश्लेषण के बाद रांची मौसम केन्द्र ने अगले तीन से चार घंटों के लिए इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी, वज्रपात और हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की चेतावनी जारी करते हुए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी है.
मौसम केन्द्र के वरीय वैज्ञानिक ने इन छह जिलों के अलावा इसके आसपास के जिले के लोगों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी है. बता दें कि झारखंड में इस साल आसमानी बिजली गिरने से 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours