साहिबगंज सदर प्रखंड के गंगा प्रसाद पूर्व मध्य पंचायत का विकास कार्य अधूरा है। पंचायत की मुखिया एलिश्मा कुमारी का मानना है कि यदि यदि सरकार धीरे-धीरे चलेगी तो विकास भी बहुत धीरे-धीरे होगा। सरकार के द्वारा उपलब्ध कराए गए विकास कार्यों पर उन्हें संतोष नहीं है उनका कहना है कि उनके पंचायत भवन में अब तक बिजली की व्यवस्था नहीं हो सकी है। जहां एक और पंचायत में स्थित विद्यालयों में बच्चों को पीने का पानी नहीं मिल पा रहा है वही विद्यालयों में शिक्षकों का घोर अभाव है। पंचायत में चापाकल की काफी कमी है एवं पहाड़ों पर हीरौनी में बिजली सड़क एवं पानी की समस्या ज्यों की त्यों बरकरार है। लाभुकों को प्रधानमंत्री आवास योजना का भी सही लाभ नहीं मिला है ।पीएम आवास के निर्माण में भयंकर गड़बड़ी है मुखिया एवं ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी लोगों को आवास दिया गया एवं गरीब लोगों को नहीं मिला यह सिर्फ जनसेवक के मिलीभगत से हुआ है। सरकार द्वारा दिए जा रहे राशन कार्ड की समस्या भी बरकरार है सही लाभुकों को भी अब तक राशन कार्ड का लाभ नहीं मिल पाया है। पूरे पंचायत में निर्मित आंगनवाड़ी केंद्रों को भवन महज नाम मात्र के लिए है किसी तरह सेविका और सहायिका के सहयोग से आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन किया जा रहा है। पंचायत वासियों को सड़क एवं नाली की समस्या से जूझना पड़ रहा है यहां तक कि पंचायत भवन तक जाने के लिए भी अब तक सरकार के द्वारा पक्की सड़क का निर्माण नहीं किया गया है जो दुख का विषय है। युवा मुखिया एलिश्मा
कुमारी का कहना है कि यदि सरकार इस तरह की प्रशासनिक उपेक्षा दिखाएगी तो आखिर विकास का लाभ लोगों तक कैसे पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि बार-बार प्रशासन के आला पदाधिकारियों को सूचित करने के बावजूद भी दिलचस्पी नहीं ली जाती है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours