महेशपुर :-- पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि एवं आसमान छूती महंगाई के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने शनिवार को प्रखंड मुख्यालय के सामने एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन जिला अध्य्क्ष श्याम यादव के नेतृत्व आरंभ किया गया। धरना-प्रदर्शन के माध्यम से झामुमो जिला अध्य्क्ष ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि तथा आसमान छूती महंगाई के लिए सीधे तौर पर केंद्र और राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि अंतरर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में लगातार गिरावट हो रही है लेकिन केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा वसूले जाने वाले करों में लगातार वृद्धि किए जाने के कारण ही देश और राज्य में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। परिणाम स्वरुप आम लोगों के दैनिक उपयोग में आने वाली वस्तुओं तथा खाद्य पदार्थो की कीमतें भी लगातार बढ़ रही हैं। महंगाई चरम पर पहुंच गई है। केंद्र और राज्य सरकार को आम लोगों की कोई चिंता नहीं है। केन्द्र सरकार ने सबका साथ सबका विकास का नारा दिया था परंतु यहाँ तो चंद कारपोरेट घरानों का विकास किया जा रहा है।इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी उमेश मंडल को महामहिम राज्यपाल के नाम एक मांगपत्र सौंपा गया जिसमें राज्यपाल से तत्काल हस्तक्षेप करने का आग्रह करते हुए पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों तथा आसमान छूती महंगाई पर अंकुश लगाने के संबंध में केन्द्र और राज्य सरकार को आवश्यक कदम उठाने का दिशा-निर्देश देने का आग्रह किया गया। धरना देने प्रदर्शन में पूर्व बिधायक सुफल मरांडी , प्रखंड अध्य्क्ष अब्दुल अदुद् , कुणाल हेम्ब्रम , पप्पू अंसारी , जोसेफिन हेम्ब्रम , गोलक सिंह , सौरव सिंह , सनाउल हक़ , अनरुद्दीन मिया , सुनील साहा , आईजुद्दीन शेख के अलावे दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours