केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान ने गिरिडीह भूख से मौत मामले को लेकर रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया है. अपने सचिव को दिये गये निर्देश में उन्होंने कहा कि संयुक्त सचिव या उच्च अधिकारी को भेज कर रिपोर्ट तैयार कराएं.

केन्द्रीय मंत्री ने कहा,' मैंने खबर देखी है. केंद्र सरकार के कानून के तहत कोई भी व्यक्ति भूख से नहीं मरे, इसके लिए अंत्योदय परिवारों को सस्ते दरों पर हर महीने 35 किलो अनाज दिया जाता है. अगर उन परिवारों तक अनाज नहीं पहुंचता, तो इसकी जवाबदेही केंद्र और राज्य सरकार की है'

रामविलास पासवान ने कहा कि मामले में सच्चाई का पता लगा रहे हैं. अगर किसी की भूख से मौत होती है, तो ये जघन्य अपराध है. गौरतलब है कि झारखंड के गिरिडीह जिले में 58 वर्षीय सावित्री देवी नामक एक महिला की भूख से मौत होने का मामला सामने आया. कहा गया कि महिला के घर में कई दिनों से अनाज का एक भी दाना नहीं था. कई दिनों तक भूखी रहने के बाद उसने बीते शनिवार की सुबह दम तोड़ दिया. उधर सोमवार को चतरा में भी एक महिला की भूख से मौत होने का वाकया सामने आया.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours