जमशेदपुर के जुबिली पार्क के विस्थापित दुकानदारों को फिर से बसाया जाएगा. उन्हें जुबिली पार्क के आस-पास चिह्नित वेंडिंग जोन में जगह दी जाएगी. इस संबंध में वेंडिग जोन चिह्नित करने के लिए सीएम रघुवर दास ने टाटा स्टील और जिला प्रशासन को आदेश दिए. ये आदेश सीएम ने जिले की सात योजनाओं की सर्किट हाउस में आयोजित समीक्षा बैठक में दिए.
सीएम ने स्वच्छ भारत मिशन, मोहरदा जलापूर्ति योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, सौभाग्य योजना, ग्राम स्वराज्य योजना और आकांक्षी योजना की समीक्षा की. सुबह 11 बजे शुरू हुई बैठक करीब दो घंटे चली जिसके बाद सीएम रघुवर दास बगैर मीडिया को संबोधित करते हुए तेजी से निकल गए. बाद में समीक्षा बैठक को लेकर उपायुक्त अमित कुमार ने प्रेस को संबोधित किया.
उपायुक्त अमित कुमार ने बताया कि मोहरदा जलापूर्ति से पहले ही 6000 घरों को जलापूर्ति की जा रही है और पाईपलाईन के बिछाने का कार्य लगातार जारी है. इस साल के नवंबर तक 2000 घरों तक जलापूर्ति शुरू हो जाएगी. उपायुक्त ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण में सीएम ने तेजी बरतने का निर्देश दिया है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours