खूंटी जिला सहित राज्य के कई जिलों में पत्थलगड़ी के बढ़ते मामले, ग्रामसभा द्वारा अपना बैंक तक खोल दिए जाने को बाबूलाल मरांडी ने सरकार की गलत नीतियों का नतीजा करार दिया है. झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वर्तमान सरकार जबरदस्ती ग्रामीणों की जमीन छिनने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि बैंक ठीक से काम नहीं कर रहे हैं तो ऐसे में ग्रामीण क्या करेंगे.

पत्थलगड़ी कर रहे लोगों के साथ बैठ कर उनकी समस्या सुनने की सलाह झारखंड सरकार को देते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि ग्रामसभा के अधिकार मांगनेवालों को देशद्रोही कहने से कुछ नहीं होगा. उन्होंने कहा कि सरकार को ग्रामीणों से बात करनी चाहिए और उनकी समस्याएं सुननी चाहिए. ग्रामीण तो ग्राम सभा के अधिकार को मांग रहे हैं. मगर सरकार जबरदस्ती ग्रामीणों की जमीन छीनना चाह रही है. ग्रामीण उस जमीन पर खेती बारी कर रहे हैं. उस पर घर बनाकर रह रहे हैं. उन्होंने प्रति प्रश्न करते हुए जानने चाहा कि सरकार इन जमीनों को ग्रामीणों से कैस छीन सकती है.

बाबूलाल ने आगे कहा कि जब बैंक ठीक से काम नहीं कर रहे हैं तब ग्रामीण खुद से कुछ करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बैंक में इतने तरह के कानून बना दिए गए हैं कि आदमी परेशान हो जाता है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours