शराब की लत किस प्रकार एक सुखी-संपन्न परिवार को बर्बाद करता हैइसकी बानगी रविवार को हजारीबाग के चौपारण थाना में देखने को मिली. जहां एक शराबी पति ने शराब पीकर मसाला पीसने वाले लोढ़े से पीटकर पत्नी की हत्या कर दी. घटना चौपारण थाना क्षेत्र के बहेरा गांव की है. वहीं पुलिस ने आरोपी पति कारू भुइयां को गिरफ्तार कर लिया है.

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार बीती रात को पति पत्नी के बीच कुछ बात को लेकर अनबन हो गई थी. पति कारू भुइयां शराब के नशे में इतना धुत था कि सामने रखे मसाला पीसने के लोढ़ा से पत्नी के सिर और चेहरे पर वार कर दिया. जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. 

वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कारू भुइयां फरार हो गया. रविवार सुबह ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours