आंगनबाड़ी केंद्रों की स्थिति दयनीय
महेशपुर पाकुड़ - पाकुङ जिले के महेशपुर प्रखंड में विकास की स्थिति शिक्षा में कमी की वजह से प्रभावित है। शिक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता का अभाव है यह बात प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री उमेश मंडल का कहना है। प्रखंड में संसाधनों की कोई कमी नहीं है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत भी उनके प्रखंड में अच्छा काम कराया गया है। जिन जिन गांवों में बिजली अभी तक नहीं पहुंची है वहां बिजली पहुंचाने का काम युद्धस्तर पर किया जा रहा है। मनरेगा योजना के तहत प्रतिदिन 3700कामगारों को काम उपलब्ध कराया जा रहा है। लगभग 400 आदिम जनजाति के वृद्धों को पीजीटी के तहत पेंशन उपलब्ध कराया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी बताते हैं कि उनके प्रखंड में 108 क्रेशर संचालित है जिसे तत्काल अभी बंद किया गया है जिसमें 70 से 80 क्रेशर इस महीने से अपना कार्य पुनः चालू कर सकेंगे और उद्यमियों को राहत होगी।





Post A Comment:
0 comments so far,add yours