पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया पंचायत में 15 मई 2018 को पंचायत लगाकर दो शादीशुदा महिला और उसके दो दोस्तो की पिटाई के मामले पर गिरिडीह के सासंद रविन्द्र पांडेय और डीसी मृत्युंजय कुमार वर्णवाल ने गंभीरता से लिया है. सासंद रविन्द्र पांडेय के लोकसभा क्षेत्र में पड़ने के कारण कहा कि इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम हैं और मैं एसपी से मांग करता हूं कि 24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी हो. वहीं डीसी मृत्युजंय कुमार वर्णवाल ने कहा कि मामले की जानकारी आप लोगों से मिली है. जांच कर दोषियों पर होगी कारवाई.

यह मामला पेंक नारायाणपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया का है. यहां दो शादी शुदा महिला के दो मित्र गांव पहुंचे. इन लोगों को आपस में वार्ता करते हुए ग्रामीणों ने पकड़ लिया. इसके बाद गांव में पंचायत लगाकर दोनों महिलाओं और दोनों युवकों को एक दूसरे को पीटने का फरमान सुनाया गया.वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस मामले में अभी तक कोई कारवाई नहीं कि है ऐसे में पेंक नारायणपुर थाना की भूमिका इस मामले में काफी संदेहास्पद है.घटना 15 मई 18 की है. सांसद ने कहा कि अगर ग्रामीणों को कुछ भी गलत लगा तो इसकी सूचना पुलिस को दी जानी थी. इस तरह कानून हाथ में लेकर तालिबानी अंदाज में सजा देने का अधिकार किसी को नहीं है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours