प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.अजय कुमार ने राज्य में अब तक भूख से हो चुकी मौतों को लेकर मंत्री सरयू राय से इस्तीफा मांगा है.डॉ. अजय ने जमशेदपुर के बिष्टुपुर तिलक पुस्तकालय में प्रेसवार्ता करते हुए साफ-साफ कहा कि वह सीएम से इस्तीफे की मांग इसलिए नहीं कर रहे क्योंकि सीएम में नैतिकता बची ही नहीं. डॉ. अजय कुमार को उम्मीद है कि मंत्री सरयू राय में कुछ नैतिकता बची होगी.
डॉ. अजय कुमार ने मंत्री सरयू राय की ओर से पिछले दिनों भूख से मौत की जांच के लिए बनाई गई कमेटी पर कई सवाल खड़े किए.डॉ. अजय कुमार ने आधार नहीं लिंक रहने, बायोमेट्रिक काम नहीं करने, इंटनेट डाउन रहने जैसे हालातों में दस से बीस प्रतिशत तक लोगों को राशन न मिलने को लेकर भी सरकार को कटघरे में खड़ा किया.
डॉ. अजय कुमार को इस बात से भी बल मिला है कि गिरिडीह में हुई मौत के मामले में एक तरफ सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक सावित्री देवी की तबियत ठीक नहीं थी. इसलिए गांव के लोग लगातार सावित्री देवी से सम्पर्क में थे और गांव की कई औरतें उनकी सेवा कर रहीं थीं और खाना भी खिला रही थीं. हालांकि प्रशासन की इस रिपोर्ट को मृतक महिला के बेटे ने सिरे से खारिज कर दिया. उसका दावा है कि उसकी मां की मौत भूख से ही हुई.डॉ. अजय का कहना है कि यह तो कुछ मामले मीडिया के कारण प्रकाश में आ रहे हैं वरना प्रदेश भर में सैकड़ों लोग भूख और बेरोजगारी से काल के गाल में समा रहे हैं.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours