पेयजल और सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं पंचायत वासी।
 पाकुङ,महेशपुर, धरमोखनपाङा पंचायत-
 सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बावजूद भी धरमोखनपाड़ा पंचायत के लोगों को अब तक बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पाई है। मुखिया बहामुनि हेंब्रम का कहना है कि उनके द्वारा अब तक 50 पीसीसी, 4नाला,5 पुलिया ,दो चबूतरा, 18डोभा, 25 पशु सेड, 242 पीएम आवास ,250 लोगों को पेंशन और सभी लोगों को राशन कार्ड उपलब्ध कराया गया है। पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए 10 कुँआ और चार चापाकल भी लगाया गया है लेकिन इससे लोगों की पेयजल की समस्या दूर नहीं हुई है। पंचायत के वैसे गरीब लोगों को जो BPL धारी नहीं है उनको पेंशन और पीएम आवास भी नहीं मिल पाया है। पंचायत के सुदूरवर्ती गांव में पहुंचने के लिए सड़क की समस्या भी है और पीएम आवास भी  लोगों को आवंटन नहीं हो पा रहा है। पंचायत के किसानों को खेती करने के लिए भी सिंचाई की पर्याप्त सुविधा नहीं है लेकिन  सरकार के द्वारा अब तक कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया गया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours