जमशेदपुर के एग्रीको में सीएम आवास के पास मैदान में चार दिनों से आंदोलनरत आंगनबाड़ी सेविकाओं की सुधि लेने आज झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता और कार्यकर्ता पहुंचे. बहरागो़ड़ा के झामुमो विधायक कुणाल षाडंगी ने नसीहत दी कि जब तक सरकार इन सेविकाओं की मांगों के पक्ष में कोई लिखित फैसला न सुनाए ये डटे रहें. उन्होंने कहा कि पार्टी उनके आंदोलन के साथ है और जरूरत पड़ने पर वे सड़क पर भी उतरेंगे.

झामुमो विधायक ने सरकार की तरफ से इन सेविकाओं के आंदोलन की कोई सुधि न लेने और राज्यभर की हजारों आंगनबाड़ी सेविकाओं की उपस्थिति के बावजूद मैदान में सुरक्षा के नाममात्र प्रबंध को लेकर
सवाल उठाए. झामुमो के जिलाध्यक्ष रामदास सोरेन, पदाधिकारी प्रमोद सिंह समेत बड़ी संख्या में झामुमो के नेता और कार्यकर्ता पहुंचे और आंगनबाड़ी सेविकाओं के आंदोलन में साथ देने का ऐलान किया. वहीं
आंगनबाड़ी सेविकाओं ने इस बार करो या मरो का नारा देते हुए लिखित फैसले के बिना यहां से नहीं हटने का फैसला ले लिया है. उन्होंने स्पष्ट किया है कि धूप , बारिश, आंधी इन सबके बावजूद वे डटी रहेंगी.



मालूम हो कि रात के आंधी पानी में 11 सेविकाएं बीमार हो गईं जिन्हें स्थानीय अस्पताल में दाखिल कराया गया है. उनमें से दो को वापस घर भेज दिया गया है. प्रशासनकी ओर से टेंट हटा दिए जाने के बाद कुछ लोगों की मदद से टेंट और साड़ियों का टेंट बनाकर ये सेविकाएं आंदोलन पर डटी हुई हैं.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours