पाकुड़, पाकुड़िया ,खाक्सा पंचायत-
पाकुड़िया प्रखंड के खाक्सा पंचायत की 2 बार से निर्वाचित और अनुभवी मुखिया उर्मिला हांसदा जी कहती हैं कि उनके द्वारा 25 पीसीसी,25नाला,6 चबूतरा ,250शौचालय,180 पीएम आवास ,104 चापाकल ,15कुँआ, 16 पुल-पुलिया,10 पशु शेड और 50 डोभा का निर्माण जनता की सुविधा के लिए सरकारी योजनाओं के तहत किया गया है। पंचायत की मुखिया कहती है कि उनके पंचायत में गांवों तक पहुंचने के लिए सड़क की समस्या है ।कालीडीह में विद्यालय व सड़क की समस्या अभी भी बरकरार है। गलियों में पीसीसी की समस्या बनी हुई है जिस कारण बरसात के दिनों में लोगों को आवाजाही में परेशानी होती है। वृद्धों को पेंशन की स्वीकृति के बावजूद भी अब तक राशि का भुगतान नहीं किया गया है। पंचायत के सभी लोगों को राशन कार्ड नहीं मिलना भी एक बड़ी जन समस्या है। प्रधानमंत्री आवास और शौचालय का भी ससमय राशि का भुगतान नहीं होने से निर्माण बाधित हो रहा है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours