एसडीओ नवीन कुमार सिन्हा और एसडीपीओ पूज्य प्रकाश को बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं ने बंधक बना कर लिया. इन महिलाओं की माँग थी कि आरोपी दिलीप मंडल को पुलिस जामताड़ा ले गई है. उसे पुलिस वापस ला कर गाँव वालों को सौंपे तो उसके बाद अधिकारियों को छोड़ा जाएगा. लगभग पांच घंटे के बाद अधिकारियों को छोड़ा गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बड़ी संख्या में मौके पर मुस्तैद अधिकारी और जवान डटे हुए हैं. सभी के माथे पर चिंता की लकीरें हैं क्योंकि 20 जून को दुलाडीह में सीएम का कार्यक्रम है.
इसी कारण इतना सब हो जाने पर अधिकारी संयम बरत रहे हैं. साईबर थाना में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और जवान अगले निर्देश का इतजार कर रहे हैंं. सर भंडारो गांव के आसपास के दर्जन भर गाँव के लोग धनबाद के बालू व्यापारियों के विश्वास में हैं. सुबह 12 बजे जुर्माना की आधी राशि भुगतान के बाद दिलीप मंडल को वहाँ से जामताड़ा लाया गया था. उसके बाद से अधाकारी बंधक बने हैं.
लगभग 5 घंटे तक भंडारों में बंधक बने एसडीओ नवीन कुमार और एसडीपीओ पूज्य प्रकाश के मुक्त होने पर एसडीओ ने शांतिपूर्ण ढंग से मामला सुलझने की जानकारी दी. वहीं स्थानीय विधायक इरफान अंसारी ने ग्रामीणों के सामाजिक संरचना के खिलाफ प्रशासन के कार्रवाई पर चिंता व्यक्त की है.
उन्होंने कहा कि किसी के भी भावना के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए. वहीं अधिकारियों के बंधक बनाए जाने की उन्होंने पुष्टि की. विधायक ने पीड़ित परिवार पर मामला दर्ज नहीं करने और महिला और उनके बच्चे के भरण पोषण के लिए पांच लाख मुआवजा की मांग की. वहीं सरकार के कल्याणकारी योजनाओं के साथ पीड़िता को जोड़ने के लिए सरकार से अनुरोध किया.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours