धनबाद के शहरी क्षेत्र की सैंकड़ों गरीब महिलाए इन दिनों स्वयं सहायता समूह से जुड़कर स्वरोजगार अपना कर आत्मनिर्भर बन रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री रघुवर दास की पहल पर घरेलू महिलाओं ने आत्मनिर्भर बनने का जो रास्ता अख्तियार किया है वो सबके लिए एक प्रेरणा स्त्रोत है. धनबाद नगर निगम क्षेत्र की महिलाओं ने सशक्तिकरण और आर्थिक तरक्की की नई इबारत लिखी है.

धनबाद शहर के बापू नगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में ये महिलाएं लाख की चुड़ियां, लहठी और टेराकोटा तैयार कर रही है. इससे पहले इन महिलाओं के पर पति की कमाई के सिवा आय का कोई स्त्रोत नहीं था. नगर निगम द्वारा संचालित एसएचजी ग्रुप से जुड़कर इन महिलाओं की तकदीर बदल गई है. सरकार से प्रशिक्षण लेने के बाद ये महिलाएं खुद घरेलू वस्तुओं का निर्माण कर अपने परिवार की आय बढ़ा रही है.

एक समूह में करीब 14 महिलाएं जुड़ी हुई हैं और संयुक्त बैंक खाते के माध्यम से सभी अपना मासिक योगदान देती है. हाथों से निर्मित चूड़ी, लहठी और टेराकोटा ब्रिक्री से होने वाली आय आपस में बांट लेती है. हाल ही में नगर निगम द्वारा इन्हें 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई है, ताकि ये महिलाएं कच्चा माल खरीदकर उत्पादन शुरू कर सके.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours