सरायकेला और खूंटी के बार्डर पर नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए झारखंड पुलिस के एएसआई और कोबरा जवान को सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने श्रद्धांजलि दी.जैपवन ग्राउंड में दोनों शहीदों के पार्थिव शरीर को राज्य के मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी, डीजीपी डीके पांडेय सहित अधिकारियों-जवानों से श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री ने घटना की पूरी जानकारी डीजीपी से ली तथा मेघालय के रहनेवाले शहीद कोबरा जवान को सभी तरह की राहत तत्काल दिए जाने का निर्देश दिए.
नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ की पूरी जानकारी देते हुए डीजीपी ने कहा कि अभियान जारी रहेगा और इस घटना के बाद नक्सलमुक्त झारखंड बनाने का हमारा संकल्प और मजबूत हुआ है. डीजीपी ने कहा कि इस मुठभेड़ में नक्सलियों को भी काफी क्षति पहुंची है. मुख्यमंत्री ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही कहा कि झारखंड ऐसे जवानों को हमेशा याद रखेगा, जिन्होंने इसकी हिफाजत के लिए अपनी कुर्बानी दी है.मुख्यमंत्री ने भी कहा कि चाहे कितना भी संघर्ष हो, अंततः हार नक्सलियों की ही होनी है. इस मौके पर शहीद जवानों के साथ काम करने वाले अधिकारियों व जवानों की आँखें नम नजर आईं.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours