झारखंड कांग्रेस में बड़े पैमाने पर सांगठनिक फेरबदल हुआ है. सभी जिलों और महानगर कांग्रेस के अध्यक्षों को बदल दिया गया है. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आदेश पर ये बड़ा बदलाव हुआ. इस फेरबदल को मिशन 2019 के मद्देनजर जमीनी तैयारी के रूप में देख जा रहा है.
नये जिला व महानगर अध्यक्षों की सूची
संजय पांडे- रांची सिटी, सुरेश बैठा- रांची रूरल, देव कुमार राज- हजारीबाग, मुनेश्वर उरांव- लातेहार, इमदाद हुसैन- चतरा, जैश रंजन पाठक- पलामू, अरविंद तूफानी- गढ़वा, दिनेश यादव- गोड्डा, मुक्ता मंडल- जामताड़ा, अनुकूल मिश्रा- साहेबगंज, साजिद अहमद- लोहरदगा, रोशन बरवा-गुमला, छोटे राय किस्कू- सरायकेला, अनूप केसरी-सिमडेगा, मनोज पींकू सहाय-कोडरमा, मुन्ना पासवान-रामगढ़, ब्रजेन्द्र सिंह- धनबाद, विजय खान- पूर्वी सिंहभूम, सुन्नी सिंकू-प. सिंहभूम, नरेश वर्मा-गिरिडीह, श्यामल किशोर सिंह-दुमका, उदय लखवानी-पाकुड़, रामकृष्ण चौधरी-खूंटी, मंजूर अंसारी-बोकारो, मुनूम संजय-देवघर.
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक दुबे का कहना है कि ये बदवाल सूबे में संगठन को मजबूती देने के लिए किया गया है. अगले साल सूबे में लोकसभा और विधानसभा का चुनाव होना है. इसको लेकर तैयारी अभी से शुरू हो चुकी है.
बता दें कि हाल में गोमिया व सिल्ली उपचुनाव में जेएमएम की जीत से पूरा विपक्ष उत्साहित है. कांग्रेस सहित पूरा विपक्ष जेएमएम के नेतृत्व में मिशन 2019 की लड़ाई बीजेपी के खिलाफ लड़ने का मन बना चुका है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours