कोटालपोखर गांव में अब तक पेयजल के लिए चापाकल नहीं।
( पाकुड़)महेशपुर ,देवी नगर-
महेशपुर प्रखंड के देवी नगर पंचायत की मुखिया पुष्प लता मुर्मू का कहना है कि उनके पंचायत में 3 ट्रांसफार्मर के जल जाने से अब तक बिजली कई गांवों में नहीं पहुंची है। लाल कुआं में प्रधानमंत्री के विद्युतीकरण अभियान के बावजूद भी अब तक बिजली का तार वहां के लोगों तक नहीं पहुंचा है। पंचायत वासियों को कोटालपोखर में अब तक पेयजल के लिए चापाकल नहीं लगाया गया है वही देवी नगर से गोदरोसोल तक सड़क जर्जर स्थिति में है जिससे आवाजाही में ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत काफी लोगों को आवास दिया जा चुका है वही शिक्षा की स्थिति भी संतोषप्रद है। विद्यालय और आंगनवाड़ी केंद्र नियमित रूप से संचालित हो रहे हैं। युवा मुखिया पुष्प लता मुर्मू का कहना है कि उनके द्वारा अब तक 12पीसी सी, 2 नाला, 50 शौचालय ,300 पीएम आवास, 600 लोगों को वृद्धा पेंशन ,90% लोगों को राशन कार्ड 4 कुँआ,20 डोबा और तीन पशु शेड का निर्माण सरकारी योजना के तहत कराया जा चुका है।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours