बरकियारी के कई गांवों के लोगों को अब तक सड़क नहीं।
 पाकुड़ महेशपुर (बरकियारी पंचायत)
       महेशपुर प्रखंड अंतर्गत बङकियारी पंचायत की युवा महिला मुखिया स्वीकृति मुर्मू का कहना है कि विकास के लिए सरकार द्वारा कम राशि दिया जाता है। शिक्षा का अभाव है। पीएम आवास जनसंख्या के आधार पर लगभग 5000 लोगों को मिलना चाहिए था जबकि 400 के लगभग लोगों को ही आवास मिल पाया है। आंगनवाड़ी की भवन जर्जर अवस्था में है ।जल निकासी के लिए नाला निर्माण राशि के अभाव में बंद है। लक्खीराम ,बुद्धापोखर,बाभनपोखर,आङोल के लोगों को पक्की सड़क नहीं मिल पाया है ।पदाधिकारी को सूचित करने के बाद भी राशि के अभाव का रोना रोया जाता है ।पेयजल के लिए चापाकल का प्रावधान नहीं दिया जाता है। मुखिया ने बताया कि अब तक उनके द्वारा 10 पीसीसी ,20नाला,5 चबूतरा ,30 कुँआ,150 शौचालय ,390 पीएम आवास, 500 लोगों को पेंशन ,400 लोगों को राशन कार्ड व पंचायत भवन का सौंदर्यीकरण किया गया है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours