गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने दो व्यक्ति की गला काटकर हत्या कर दी. मृतक में एक की पहचान लक्ष्मण गोप के रुप में हुई है जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो पाई है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर दो लाशों को कब्जे में लेकर छानबीन तेज कर दी है.

लक्ष्मण गोप के पिता ने बताया कि हत्या केसे कुछ समय पहले तक उनका बेटा घर पर ही था. वहीं पुलिस ने बताया कि मृतक लक्ष्मण गोप कुछ दिन पहले ही जेल से निकला था. वहीं पुलिस ने दूसरे मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाने की बात कही है.

पुलिस ने दो हत्याओं के बाद से मामले की जांच तेज कर दी है. गुमला में हाल के दिनों में अपराध का ग्राफ बढ़ गया. पुलिस अपराध को बार-बार नियंत्रित कर लेने की बात कहती है मगर सच यही है कि कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है. अपराधी बिल्कुल बेखौफ हैं. अपने मन से जब चाहें तब वे आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे दे रहे हैं. जरूरत है कि पुलिस पहले से ज्यादा आपराधिक क्षेत्रों में पैट्रोलिंग करे.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours