झारखंड के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित सर्किट हाउस में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया. उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए यह साफ किया कि उनके विभाग का ट्रांसफर और पोस्टिंग अब जिला के उपायुक्त करेंगे. उन्होंने कहा कि विभाग में इससे पहले राज्य स्तर से ट्रांसफर पोस्टिंग किया जाता रहा है.

मंत्री सरयू राय ने कहा अब वर्ष में सिर्फ एक बार ट्रांसफर होंगे और वह भी जिला के उपायुक्त करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि विभाग का जो भी टेंडर होगा वह विभागीय अधिकारी नहीं करेंगे बल्कि टेंडर की प्रक्रिया अब किसी निजी संस्था के हवाले की जाएगी. अंत में उन्होंने कहा कि राज्य भर के मुखिया के पास 10 हजार रुपयों की इमरर्जेंसी राशि दी जाएगी. ऐसा इसलिए ताकि जिसका राशन कार्ड नहीं बना है, उन गरीबों को मुखिया बाजार से खरीद कर राशन देंगे ताकि उन गरिबों का भी पेट आराम से चल सके.

इतना ही नहीं इसके अलावा जिला के उपायुक्त के पास पांच लाख की इमरजेंसी राशि भी रहेगी. ऐसा इसलिए ताकि गरीबों तक उनका राशन पहुंच सके और घर में राशन न होने के कारण भूख के कारण किसी की भी मौत न हो.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours