रांची I माल भरे ट्रक को लूटने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने में रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने न सिर्फ अगवा ट्रक ड्राइवर और खलासी को सकुशल बरामद कर लिया बल्कि गिरोह के दो सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया. साथ ही पुलिस ने लूटी गई ट्रक भी बरामद कर लिया.

सिटी एसपी अमन कुमार ने गिरोह के गिरफ्तार सदस्यों को मीडिया के सामने पेश करते हुए बताया कि पांच की संख्या में अपराध कर्मियों ने रविवार की रात रांची से जमशेदपुर जा रही रजनीगंधा पान मशाला से लदी एक ट्रक को ड्राइवर और खलासी को बंधक बना कर लूट लिया था. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने राजधानी से बाहर जाने वाले हर चौक चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया. इस चेकिंग अभियान के क्रम में पुलिस ने तुपुदाना थाना क्षेत्र के डुंगरी मोड़ के पास इस ट्रक को बरामद कर लिया. साथ ही पुलिस ने मौके पर ही दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया.

इस क्रम में पुलिस ने अपराधियों का एक बोलेरो भी बरामद किया जिसमें अगवा किए गए ट्रक ड्राइवर और खलासी को बांध कर रखा गया था. हालांकि इस मामले में शामिल तीन अन्य अपराधी भागने में सफल रहे. पुलिस उनकी धर पकड़ के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours