गोड्डा I झारखंड के गोड्डा में रिश्ते और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना घटी है. आरोप है कि नशे में धुत एक पिता ने अपनी बेटी को हवस का शिकार बना डाला. मां को जब ये पता चला तो उसने समाज और परिवार की परवाह किए बगैर पुलिस के पास बेटी के इंसाफ मांगने चली गई. पुलिस ने आरोप पिता को गिरफ्तार कर लिया है.

ये मामला राजभिट्टा थानाक्षेत्र का है. बीते 30 जून की रात पिता ने अपनी ही बेटी के रूह को रौंद दिया. मां को जब इस बात का पता चला तो उसने अपने ही पति के खिलाफ पुलिस में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया. इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

इस बीच पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराकर कोर्ट में बयान दर्ज करवा दिया है. जिले के एसपी राजीव रंजन सिंह ने कहा कि रविवार को इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई. इसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बच्ची महज दस साल की है और उसी ने पिता पर ये आरोप लगाया है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours