गरीब महिलाओं ने प्रोत्साहित कर राजनीति से जुड़ाव बनाया।
 रांची (केलांचल टीम)-
 माताजी से विरासत में मिली नेतृत्व क्षमता और समाज सेवा की भावना से सिमडेगा की रहने वाली अनिता वर्मा  का जुड़ाव राजनीति से हुआ। रांची के सभी समुदाय के लोगों से परिचित हुई। वर्ष 2006 में भाजपा से जुड़ाव हुआ। महिलाओं के स्वयं सहायता समूह गठन और नेतृत्व के दौरान महिलाओं ने ही प्रोत्साहित कर राजनीति से इनका जुड़ाव बनाया। गरीब महिलाओं के घरों तक पहुंचने के लिए सड़क ,आवास,शौचालय, राशन कार्ड और अन्य सुविधाओं को पहुंचाने की पहल इनके द्वारा की गई जिससे समाज में उनकी लोकप्रियता काफी बढी। इनके उत्तरदायित्व व कार्य को पूरा करने की क्षमता को देखते हुए वर्ष 2007-08 में भाजपा के रांची चुटिया मंडल में मंत्री मनोनीत की गई। वर्ष 2011 में चुटिया मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष मनोनीत हुई। उत्तरदायित्व को पूर्ण करने की तत्परता को देखते हुए भाजपा ने 2015 में इन्हें महानगर महिला मोर्चा  जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। अनिता वर्मा जी महिलाओं को संदेश देते हुए कहती हैं कि भारतीय जनता पार्टी में महिलाओं को उचित सम्मान और कार्य करने का प्रोत्साहन मिलता है। क्षमता के अनुरूप महिलाओं को उचित अवसर भी दिया जाता है। वह कहती है कि अगर संगठन अवसर दें तो भाजपा के लिए निष्ठापूर्वक कार्य करती रहूंगी।पार्टी नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास है। अपने जीवन के अंतिम क्षणों तक पार्टी के लिए कार्य और समाज सेवा के लिए कार्य करती रहूंगी। वर्तमान में श्रीमती अनिता वर्मा जी जहां एक ओर भारतीय जनता पार्टी के कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक संचालन कर रही हैं वही अपने पारिवारिक उत्तरदायित्व को भी कुशलता पूर्वक संपन्न कर रही हैं। परिवार के सभी सदस्यों से इन्हें समाज की सेवा करने के दौरान अपेक्षित सहयोग और प्रोत्साहन मिल रहा है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours