युवाओं को झारखंड के विकास के प्रति दिखानी होगी अच्छी सोच।
रांची (केलांचल टीम)-
झारखंड विकास मोर्चा के सोशल मीडिया केंद्रीय प्रभारी श्री सूरज सहदेव जी अपने शिक्षण काल से ही राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं। झाविमो सुप्रीमो श्री बाबूलाल मरांडी जी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर वर्ष 2006 में पार्टी के कार्यों में भागीदारी शुरू की। इसके पूर्व शिक्षण काल के दौरान ज्ञानरंजन जी से राजनीतिक शिक्षा ग्रहण की। वर्ष 2006 में महानगर जिला समिति झाविमो के सचिव मनोनीत हुए। पेशे से कुशल शिक्षक व कर्मठ व्यक्तित्व वाले श्री सूरज शाहदेव जी वर्तमान में झारखंड विकास मोर्चा के सोशल मीडिया के केंद्रीय प्रभारी के उत्तरदायित्वों का संचालन कर रहे हैं। वे बताते हैं कि बाबूलाल जी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर राजनीति में आए। पार्टी पुनः सत्ता में आगामी चुनाव में आए ताकि झारखंड का सही मायने में विकास धरातल पर हो सके। झाविमो सुप्रीमो श्री बाबूलाल मरांडी जी को झारखंड की जनता के दुखों का एहसास है और वही झारखंड का सही मायने में विकास करने की सोच रखते हैं। युवाओं और आम नागरिकों को संदेश देते हुए श्री शाहदेव जी कहते हैं कि अगर झारखंड को बचाना है तो बाबूलाल जी के आदर्शों को सभी कार्यकर्ता जन- जन तक पहुंचाएं तभी राज्य का विकास संभव है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours