महिलाओं की भागीदारी समाज के सभी क्षेत्रों में हो।
रांची (केलांचल टीम)-
महिलाओं को आगे बढ़कर राजनीति में आना होगा और समाज के सर्वांगीण विकास में अपना सहयोग देना होगा। भारत के प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी भी महिलाओं के राष्ट्रहित भागीदारी के प्रति कृतसंकल्पित है। झारखंड की महिलाओं ने देश का विभिन्न क्षेत्रों में दुनिया में नाम रोशन किया है। झारखंड मुख्य भाजपा के उपाध्यक्ष सह महिला मोर्चा प्रभारी श्रीमती प्रिया सिंह बताती हैं कि अपने अंतरंग मित्रों के प्रेरणा से वर्ष 1997 में भाजपा में शामिल हुई। वर्ष 2000 तक जिला कार्यकारिणी रांची महानगर के पद पर उत्तरदायित्वों का निर्वहन किया। प्रदेश भाजपा कार्यसमिति ने उनके उत्तरदायित्व व निष्ठा को देखते हुए प्रदेश महिला मोर्चा में मंत्री व उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया। वर्ष 2009 से प्रदेश कार्यकारिणी मुख्य भाजपा झारखंड में सदस्य मनोनीत हुई ।अपने उत्तरदायित्वों का निष्ठापूर्वक संचालन के परिणाम स्वरुप इन्हें 2017 में मुख्य भाजपा झारखंड के उपाध्यक्ष सह महिला मोर्चा प्रभारी झारखंड के पद पर मनोनीत किया गया और आज भी यह अपने उत्तरदायित्वों का निष्ठापूर्वक संचालन कर रही हैं। श्रीमती प्रिया सिंह बताती हैं कि जनप्रतिनिधि बनकर समाज और देश की सेवा करना ही उनका परम ध्येय है। यदि महिलाएं सशक्त हो तो उनकी भागीदारी से देश का नव निर्माण किया जाना संभव हो सकता है। हमारी बहनें भी समाज के सभी क्षेत्रों में आगे बढ़े इसके लिए माननीय प्रधानमंत्री जी भी राष्ट्रीय भागीदारी के प्रति कृतसंकल्पित है। बताती है कि भारतीय जनता पार्टी में महिलाओं को उचित सम्मान मिल रहा है साथ ही वे सभी बहनों से अनुरोध करती हैं कि समाज में बदलाव लाने के लिए उन्हें आगे आना होगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours