हिरणपुर- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिरणपुर की साप्ताहिक बैठक नगर कार्यालय  में ,नगर मंत्री मिलन रुज की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । जिसमे मुख्य रूप से आगामी कार्यक्रम पर चर्चा की गई ,नगर मंत्री मिलन रुज ने बताया कि अभाविप प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी ,मैट्रिक व इंटर में उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को सम्मानित करेगी ,जिसमे हिरणपुर और लिट्टीपाड़ा प्रखंड के उत्तीर्ण विद्यार्थी को 27 जुलाई को  सम्मानित किया जाएगा । 

इकाई पुनर्गठन और और सेल्फी विथ कैंपस जैसे आगामी कार्यक्रम को ले नगर मंत्री ने बताया कि इकाई पुनर्गठन भी दिनांक 27 जुलाई को किया जाएगा , तथा परिषद विस्तार को ले सेल्फी विथ कैंपस जैसी कार्यक्रम का आयोजन सभी स्कूलों में जाकर परिषद के कार्यकर्ता द्वारा किया जाएगा , नगर मंत्री ने बताया कि विद्यार्थी परिषद छात्र हितो को ध्यान में रखते हुए राष्ट्र निर्माण का कार्य करती है , जिसमे प्रत्येक वर्ष कुछ नई चीजों को छात्र छात्राओं के बीच मे किया जाता है ,जो कि राष्ट्र के निर्माण के लिए बहु उपयोगी होती है ।इसमे मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बिकास कुमार दास , विशेष आमंत्रित सदस्य बिनीत कु अग्रवाल ,लखन साहा ,रघु मंडल ,सौविक शील ,चंदन स्वर्णकार ,निसार अहमद ,चंदन रक्षित किशोर मांझी ,प्रतीक शील ,माधव कु मंडल आदि कार्यकर्ता उपस्तिथ थे
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours