रांची (केलांचल टीम)-
अपने पूजनीय माता जी की विशेष प्रेरणा से वर्ष 2005 में राजनीति से श्रीमती मंजू लता जी का जुड़ाव हुआ। उन्होंने वर्ष 2005 में भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। वर्ष 2008 से वर्ष 2011 तक पुनः 2013 तक सक्रिय सदस्य के रूप में जिला कार्यसमिति रांची के कार्यों का संचालन किया। वर्ष 2013 से 2017 तक भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति में रही। माननीय नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर कन्या क्रांति सह प्रभारी रही। वर्ष 2017 में भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश मीडिया प्रभारी सह गढ़वा जिला प्रभारी मनोनीत किया। श्रीमती मंजू लता बताती है कि शिक्षण के दौरान यह एहसास हुआ कि समाज में कई तरह की बुराइयां है जिस का अवलोकन कर राजनीति से जुड़कर समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। वह बताती हैं कि पांकी क्षेत्र में शिक्षा का अभाव है। समाज के लोग दबंगई के बल पर सामाजिक शोषण करते हैं जिस कारण महिलाओं को जागरुक कर उन्हें अधिकारों के प्रति सचेत करने की पहल करनी होगी और देश सेवा से महिलाएं भी जुड़ेंगी। वे पांकी क्षेत्र के लोगों के सर्वांगीण विकास के लिए पहल कर रही हैं। बताती हैं कि पांकी क्षेत्र में 67 प्रतिशत महिला मतदाता है जिसके लिए महिला प्रत्याशी को प्राथमिकता मिलनी चाहिए।उनका मानना है कि महिलाओं में आत्मविश्वास होना चाहिए तभी सफलता मिल सकती है। श्रीमती मंजू लता मध्य पांकी से पूर्व में भी जिला परिषद चुनाव लड़ चुकी हैं। श्रीमती मंजू लता जी का मानना है कि महिलाएं स्वयं का निर्णय लेने में अभी सक्षम नहीं है उन्हें स्वयं निर्णय लेने की क्षमता निर्धारण करना होगा तभी समाज और देश का विकास संभव है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours