झारखंड विकास मोर्चा के आदर्शों से प्रेरित है योगेंद्र प्रताप सिंह।

वर्तमान में झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता।

रांची (केलांचल टीम)-  झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता श्री योगेंद्र प्रताप सिंह एक युवा और कर्मठ छवि के साथ अपनी पहचान बनाए हुए हैं। ये  हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड के छत्रपुरा गांव के मूल निवासी हैं। इनके पिता श्री राम लखन सिंह जी ने 1995 तक विधायक के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। विरासत में मिली राजनीति और समाज सेवा की भावना से प्रेरित होकर वर्ष 2005 से राजनीति में आए। वर्ष 2008 से 2011 तक ये भारतीय जनता युवा मोर्चा  के कार्य समिति के सदस्य रहे। वर्ष 2011 में झारखंड विकास मोर्चा के सुप्रीमो श्री बाबूलाल मरांडी जी के आदर्शों से प्रेरित होकर इनका जुड़ाव पार्टी से हुआ। जब चतरा में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने गरीबों की नहीं सुनी तो  इनका मोहभंग पार्टी से हुआ। गरीबों के अधिकारों की आवाज बुलंद करने वाले बाबूलाल मरांडी जी ने जब आमरण अनशन किया तो उन से प्रेरित होकर धरातल पर कार्य करने के लिए  उत्साहित हुए। श्री योगेंद्र जी बताते हैं कि वर्तमान झारखंड सरकार जनता की अनदेखी कर रही है सरकार ने लोगों को मुख्यधारा से दूर करने का प्रयास किया है। झारखंड विकास मोर्चा ने इनकी कर्तव्यनिष्ठा  को देखते हुए वर्ष 2013 में हजारीबाग लोकसभा का प्रभारी बनाया। वर्ष 2014 में बरही से झारखंड विकास मोर्चा के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़े। अगस्त 2016 में झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता मनोनीत किए गए। वर्तमान में वे चतरा लोकसभा प्रभारी और झारखंड विकास मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता हैं। श्री योगेंद्र जी बताते हैं कि चतरा की जनता की मांग के आधार पर झारखंड विकास मोर्चा के साथ मिलकर चुनावी योजना है। पार्टी के निर्देश पर आगे की कार्य योजना को मूर्त रुप देंगे ।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours