राजधानी रांची के तुपुदाना इलाके में दो नाबालिग बहनों के साथ गैंगरेप किया गया. इस घटना के दो आरोपी नाबालिग हैं. पुलिस ने छापेमारी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

गैंगरेप की शिकार बच्चियों के मुताबिक उनके दो दोस्त गुरुवार की शाम उन्हें तुपुदाना घुमाने के लिए ले गए थे. इस दौरान उनलोगों ने एक सुनसान जगह पर ले जाकर दोनों बहनों के साथ दुष्कर्म किया. इसी बीच उनके दो और साथी वहां आ गये और उन्होंने भी बारी-बारी से दोंनों बहनों को हवस का शिकार बनाया.

पीड़िताओं की माने तो वे चिल्लाती रहीं लेकिन सुनसान जगह होने के चलते कोई उनकी मदद के लिए नहीं आ सका. बच्चियों के अनुसार चारों आरोपियों ने उनके साथ 5 घंटों के दौरान तीन बार गैंगरेप किया. सिटी एसपी अमन कुमार ने कहा कि मामले में आरोपियों
को गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़ित बच्चियों की मेडिकल जांच और 164 का बयान भी हो चुका है. आगे की छानबीन चल रही है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours