कोडरमा में खेल-खेल में दो स्कूली बच्चे घायल हो गये. दोनों क्लास में तार और बल्ब के साथ कुछ कर रहे थे कि उसी दौरान विस्फोट हो गया और दोनों बच्चे घायल हो गये. दोनों का कोडरमा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.

घटना चंदवारा थाना क्षेत्र के अरागारो उत्क्रमित मध्य विद्यालय की है. जानकारी के अनुसार पांचवीं कक्षा के छात्र सौरव और अक्षय कुमार क्लास में तार को बैट्री के साथ जोड़कर संभवत बल्ब जलाने की कोशिश कर रहे थे. उसी दौरान ब्लास्ट हो गया और दोनों घायल हो गये. दो में से एक बच्चे को गंभीर चोट लगी है. हालांकि दोनों बच्चे खतरे से बाहर बताये गये हैं.

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस स्कूल पहुंचकर बैट्री और तार को जब्त कर लिया. घायल बच्चों में से एक सौरभ पासवान अरगारो गांव के विजय पासवान का पुत्र है, तो दूसरा अक्षय कुमार महतोआरा गांव के कमलेश वर्मा का बेटा है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours