रांची के रातु थाना क्षेत्र में 2014 में हुए एक तिहरे हत्याकांड में दोषी नीलेश कुमार साहू को फांसी की सजा सुनाई गई. न्यायाधीश राजीव आनंद की अदालत ने इस हत्याकांड को रेयरेस्ट मानते हुए उसे फांसी की सजा सुनायी.

नीलेश को पिता शिवनंदन साहु, सौतेली मां कुंदी देवी और सौतेला भाई रधु साहु की हत्या का दोषी माना गया. बता दें कि रातु के लहना गांव में 13 जुलाई 2014 को नीलेश ने अपने पिता, मां और भाई की टांगी से हत्या कर दी थी. घटना वाले दिन पिता शिवनंदन साहु, पत्नी कुंदी देवी, बेटा रधु साहु और बेटी निक्की के साथ एक कमरे में सोए हुए थे. जबकि नीलेश दूसरे कमरे में सोया था. दिन में उसकी पिता के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था. रात दस बजे नीलेश टांगी लेकर पिता के कमरे में घुसा और जमीन पर सोए पिता की टांगी से वार कर हत्या कर डाला. इसी बीच मां कुंती देवी जग गई, नीलेश ने उसे भी मार दिया. इसके बाद भाई रधु की भी उसने टांगी से हत्या कर दी.

घटना को अंजाम देते हुए सौतेली बहन निक्की ने देख लिया था. नीलेश ने उसे भी मारने का प्रयास किया. मगर वह रोते हुए उससे जान की भीख मांगने लगी, तो नीलेश उसे छोड़ दिया. फिर तीनों लाश को ठिकाना लगाया. इस सिलसिले में बहन निक्की के बयान पर रातु थाने में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई. 24 जुलाई 2014 को पुलिस उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. अब रांची कोर्ट ने उसे फांसी की सजा सुनाई.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours