महिलाओं का सर्वांगीण विकास उनकी होगी प्राथमिकता।

हटिया विधानसभा क्षेत्र से आगामी चुनाव लड़ने की हो रही तैयारी।
रांची (हटिया)- केलांचल टीम-  झारखंड विकास मोर्चा की महिला मोर्चा की केंद्रीय अध्यक्ष श्रीमती शोभा यादव आगामी हटिया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। वह बताती है कि पार्टी सुप्रीमो श्री बाबूलाल मरांडी के आदर्शों से वह काफी प्रेरित हैं। श्रीमती शोभा जी विगत कई दशकों से अपने पारिवारिक पृष्ठभूमि के आधार पर राजनीति से जुड़ी हुई हैं। 


उनके परिवार के श्री नानू गोप, श्री अर्जुन सिंह यादव ,श्री केशरी यादव ने समाज के लोगों के लिए कई  समाजोपयोगी कार्य किए हैं जिसके कारण उनकी एक विशेष पहचान बनी है। विगत 10 वर्षों से श्रीमती यादव को  झारखंड विकास मोर्चा ने अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है जिससे वह कुशलतापूर्वक अपने उत्तरदायित्वों का संचालन कर रही हैं। श्रीमती यादव मानती हैं कि वर्तमान सरकार में झारखंड में महिलाओं के प्रति असुरक्षा की भावना बढी है। उनके कार्य क्षेत्र हटिया विधानसभा में इन दिनों विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी जोरों पर है। समाज के विकास के लिए महिला जागरूकता, विधवाओं को पेंशन, गरीबों को लाल कार्ड और शिक्षा पर विशेष जोर दिया जाएगा।श्रीमती यादव अपने पार्टी के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जी के आदर्शों को पूरा करने के लिए महिलाओं के प्रति विशेष संवेदनशील हैं। वे महिलाओं के  सुख-दुख को अच्छी तरह समझ रही हैं और उनके साथ पार्टी नेतृत्व को कदम से कदम मिलाते हुए आगे बढा़ रही हैं। श्रीमती शोभा बताती हैं कि आगामी विधानसभा की तैयारी उनके कार्य क्षेत्र हटिया विधान सभा क्षेत्र में पार्टी जेके द्वारा जोरों से की जा रही है ।वे महिला जागरूकता ,गरीबों को लाल कार्ड और विधवा पेंशन तथा शिक्षा के समुचित विकास पर जोर दे रही हैं। गरीबों की मदद करना उनकी पहली प्राथमिकता है। वह बताती है कि हटिया विधानसभा क्षेत्र झारखंड विकास मोर्चा का झारखंड के निर्माण के समय से ही गढ़ रहा है और उन्हें पूरा विश्वास है कि वह इस क्षेत्र को एक सही विकास की ओर ले जाएंगे और लोगों का कल्याण होगा। श्रीमती शोभा जी बताती हैं कि वर्तमान में महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं है। उनका कहना है कि हटिया विधानसभा क्षेत्र के लिए 500 मतदाताओं पर एक कार्यकर्ता बनाया जा रहा है मनाया जा रहा है क्योंकि अगर किसी भी मतदाता को कोई कठिनाई होती है तो वह अपने बूथ स्तरीय कार्यकर्ता से मिलकर तुरंत समाधान कर सके। वह कहती है कि समय समय पर हटिया विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए कई कल्याणकारी कार्यक्रमों का संचालन किया जाएगा जैसे कि महिला सुरक्षा, महिला जागरूकता, महिला सशक्तिकरण, फ्री हेल्थ चेकअप कैंप, गरीब बच्चों के लिए पुस्तक वितरण जैसे कई कल्याणकारी कार्यक्रमों का संचालन पार्टी के द्वारा किया जाएगा।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours