कारीगर पंचायत के समापन समाहरोह में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने प्रशस्ति पत्र और पुरुस्कार राशि देकर कारीगरों को सम्मानित किया. इससे पहले खादी बोर्ड के अध्यक्ष ने राज्यपाल का स्वागत किया. कार्यक्रम में भारत सरकार के खादी कमीशन के अध्यक्ष विकास कुमार सक्सेना भी शामिल हुए. इस दौरान राज्यपाल ने कारीगरों के हूनर की प्रशंसा की.
प्रदेश भर से करीब 68सौ 22 महिलाएं कारीगर पंचायत में शामिल होने पहुंचीं. कार्यक्रम में खादी ग्राम उद्योग के अध्यक्ष ने बताया कि प्रशिक्षण ले रहे कारीगरों को खादी बोर्ड उन्हें पहले से बेहतर स्टाइपेंड दे रहा है. उन्होंने कहा कि पहले जहां प्रशिक्षुओं को 50 रुपए दिए जाते थे वहीं अब उन्हें 150 रुपए दिए जा रहे हैं. राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने खादी बोर्ड के इस पहल की सराहना की. वहीं इस तरह के कार्यक्रमों से स्वरोजगार को नए आयाम मिलने की बात भी राज्यपाल ने कही.
राज्यपाल ने कहा कि कारीगर पंचायत में विशेषज्ञों से प्रशिक्षण लेकर कारीगरों को काफी फायदा होगा. राज्यपाल ने कहा कि झारखंड के लोग परिश्रमी तो हैं हीं साथ ही उनमें काफी हूनर भी है. उन्होंने कहा कि इन कारीगरों के हूनर को निखारने की जरूरत है. इससे पहले मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सुबह में कारीगर पंचायत का उद्घाटन किया.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours