गिरिडीह के गांडेय थाना क्षेत्र में हाल ही में एक नाबालिग युवती के साथ हुई गैंग रेप की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. दुष्कर्म की इस घटना को अंजाम देनेवाले सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस अब आगे की कार्रवाई में जुटी गई है.
घटना और पुलिस जांच की जानकारी देते हुए गिरिडीह एसपी सुरेंद्र कुमार झा ने कहा कि 19 जुलाई को गांडेय थाना क्षेत्र में एक सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था. सामूहिक दुष्कर्ण एक नाबालिग लड़की के साथ किया गया था. इस मामले का शीघ्र पर्दाफाश करने के लिए एसडीपीओ मनीष टोप्पो के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया था. इस टीम में संबंधित थाना क्षेत्र के थानेदार भी शामिल थे.
उन्होंने कहा कि पुलिस की इस टीम ने घटना की बारीकी से जांच पड़ताल की. मेडिकल रिपोर्ट और 164 के तहत बयान के बाद जो कुछ भी साक्ष्य मिले उस आधार पर आगे की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सभी पांचों नामजद अभियु्क्तों को गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने कहा कि एसडीपीओ की टीम ने 48 घंटे के अंदर सामूहिक दुष्कर्म की इस घटना का पर्दाफाश कर दिया.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours