सरायकेला जिला के कालूराम चौक से एक दिन के विश्राम के बाद आज सोमवार को भगवान जगन्नाथ की बहुरा रथ यात्रा फिर शुरू हुई. बहुरा रथ यात्रा के दूसरे दिन भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला तथा
सभी रथ खींचने तथा भगवान का भोग प्राप्त करने के लिए लालायित दिखे.

बहुरा रथ यात्रा मुख्य मंदिर पहुंच गई तथा भगवान जगन्नाथ मंदिर में अपने सिंहासन पर विराजमान हो गए. अपने नौ दिनों के प्रवास के बाद भगवान जगन्नाथ की बहुरा रथ यात्रा रविवार को शुरू हुई थी.
सरायकेला रथ यात्रा की परंपरा के अनुसार भगवान ने रविवार को गोपबंधु चौक पर विश्राम किया था. कल रात गोपबंधु चौक पर कालूराम सेवा ट्रस्ट द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया. पूरी रथ यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए.

आज सोमवार को गोपबंधु चौक से फिर भगवान जगन्नाथ की बहुरा रथ यात्रा शुरु हुई तथा रथ यात्रा जगन्नाथ मंदिर पहुंच गई. नौ दिनों तक मौसीबाड़ी में विश्राम करने के बाद भगवनान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलराम मुख्य मंदिर में विराजमान हो गए. भगवान जगन्नाथ ​बीते शुक्रवार 14 जुलाई को अपनी बहन सुभद्रा और बड़े भाई बलभद्र के संग मौसीबाड़ी के लिए रवाना हुए थे. उस समय भी भगवान की रथ यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए थे.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours