भूमि अधिग्रहण संशोधन बिल के खिलाफ बंद के आह्वान को लेकर रघुवर सरकार के मंत्रियों ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला. मंत्रियों ने विपक्ष के बंद को निगेटिव पॉलिटिक्स करार देते हुए दावा किया कि गुरुवार को होने वाला बंद सफल नहीं होने वाला है.
कृषि मंत्री रणधीर सिंह ने कहा कि विपक्ष का बंद हठधर्मिता का परिणाम है. उन्होंने कहा कि सूबे की जनता इस बात को जान गई है कि भूमि अधिग्रहण बिल-2013 में संशोधन उनके हित में है. इसलिए बंद को जनता का व्यापक समर्थन नहीं मिलने वाला है. बतौर मंत्री विपक्ष इस मुद्दे पर नकारात्मक राजनीति कर रही है. 2019 में जनता इस बात के लिए सबक सिखाएगी.
श्रम मंत्री राज पलिवार ने कहा कि विपक्ष के पास कोई काम नहीं बचा है. सिर्फ विरोध के लिए विपक्ष ने बंद बुलाया है, जो सफल नहीं होने वाला है. वहीं ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि खूंटी गैंगरेप की घटना पर विपक्ष चुप है, जबकि भूमि अधिग्रहण बिल में संशोधन के प्रस्ताव को टीएसी की बैठक में विपक्ष ने ही लाया था और अब इस पर राजनीति हो रही है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours