रामगढ़ के गोला थाना क्षेत्र में स्थित बाल विकास बंदा आवासीय विद्यालय सवालों के घेरे में है. यहां के पांच साल के एक छात्र को रांची मेडिका में भर्ती कराया गया है. छात्र का गला कटा हुआ है और नाक पर चोट लगी है. स्कूल प्रबंधन का कहना है कि डेस्क से गिरने के कारण बच्चे का ये हाल हुआ है. जबकि परिवारवाले स्कूल के इस तर्क को मानने को तैयार नहीं है.

नागेश्वर महतो नाम के इस बच्चे का फिलहाल मेडिका में इलाज चल रहा है. घटना बीते शनिवार की सुबह की है. स्कूल के प्राचार्य धर्मनाथ महतो ने कहा कि नहा-धोकर पढ़ने के क्रम में बच्चा बेंच पर सो गया. इस दौरान आठ बजे खाने की घंटी बजी, तो वह अचानक नींद से उठने पर नीचे गिर गया. इससे नीचे रखे एंगल से गला कट गया. बच्चों से जानकारी मिलने के बाद नागेश्वर को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया. प्रिंसिपल के मुताबिक इस मामले में बलि की आशंका की बात सरासर गलत है.

स्कूल प्रबंधन के द्वारा बच्चे का इलाज कराया जा रहा है. गोला थाना प्रभारी ए हेंब्रम ने कहा कि बच्चा सोया था. अचानक घंटी बजने से हड़बड़ा कर उठा और गिरने से चोट लगी है यह जानकारी उन्हें दी गई है. हालांकि मामले में सच्चाई की छानबीन जारी है.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours