भारतीय जनता पार्टी चुटिया मंडल में भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर बैठक बुलाई गई जिसमें अभियान प्रमुख भाजपा महानगर महामंत्री श्री राजू सिंह जी ने सभी कार्यकर्ताओं को सदस्यता फॉर्म देकर इस अभियान में और बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने को कहा साथ ही सदस्यता अभियान का फॉर्म सभी कार्यकर्ताओं तक समय से पहुँच सके इसकी सुनिश्चितता भी की जाय ।
इस अवसर पर भाजपा रांची महानगर के उपाध्यक्ष श्री जनार्दन शाह , चुटिया मंडल अध्यक्ष श्री छत्रधारी महतो ,भाजपा के वरिष्ट कार्यकर्ता श्री मदन केसरी , महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती अनिता वर्मा , चुटिया मंडल महामंत्री सुजीत शर्मा ,गौतम देव , प्रमोद राय ,राजदीप किशोर ,पिंटू सिंह ,सहित मंडल के सभी पदाधिकारीगण एवं कार्यसमिति सदस्यगण उपस्थित हुए ।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours