भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा धूर्वा मंडल के द्वारा डैम साइड धूर्वा के बगल में स्थित पार्क में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया जिसमें मुख्य रुप से भाजपा रांची जिलाध्यक्ष श्री मनोज मिश्रा जी ,भाजपा रांची महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती अनिता वर्मा ,प्रदेश महिला मोर्चा की कार्यसमिति सदस्य श्रीमती मोनिका कौर ,भाजपा धूर्वा मंडल अध्यक्ष श्री कामेश्वर सिंह , महामंत्री वीणा मिश्रा ,नीलम चौबे ,बेबी देवी ,सुनयना देवी,कंचन देवी ,बबीता देवी ,दिव्या साहू , सहित कई महिला कार्यकर्तागण उपस्थित हुए.।
मनोज मिश्रा ने कहा आज के बदलते वातवरण में हर व्यक्ति को वृक्ष लगाने की जरूरत है नही तो आने वाला समय हवा -पानी सब प्रदूषित हो जायेगा ,ये अब हम सभी की जिम्मेवारी भी है ।
अनिता वर्मा ने कहा सभी महिलाएँ भी अपने अपने मोहल्ले में या जहाँ भी जगह मिले वृक्ष लगाये साथ ही साथ उन वॄक्षो की सुरक्षा भी करें आज हम सभी को यह करना ही पड़ेगा तभी वातवरण में संतुलन हो पायेगा तभी विकास होगा ।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours