छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में मणप्पुरम गोल्ड लोन ऑफिस में 4 जनवरी 2017 को हुए दो करोड़ पचास लाख की लूट के तार धनबाद के लोयाबाद से जुड़ा है. इस सिलसिले में धनबाद पुलिस ने अजित चौहान और नियंतानंद पांडेय नाम के दो शख्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

लोयाबाद थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने कहा कि इस लूटकांड में शामिल तीन अन्य  अपराधी लोयाबाद के कनकनी निवासी गुरूचरण चैरो उर्फ अजय चैरो, धनसार थाना क्षेत्र के संजय गुप्ता, बलियापुर थाना क्षेत्र का सुरेश कर्मकार हैं. तीनों फिलहाल फरार चल रहे हैं. जबकि पुलिस ने अजित चौहान और कोडरमा निवासी नियंतानंद पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी ने ये भी बताया कि अजित चौहान पर पूर्व में भी लोयाबाद थाना में डैकती, लूटपाट और मारपीट के 11 मामले दर्ज हैं.

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में मणप्पुरम गोल्ड लोन ऑफिस में पांच हथियारबंद डैकतों ने कर्मियों को बंधक बनाकर बारह किलो सोने का आभूषण, जिसकी कीमत दो करोड़ पचास लाख आंकी गई, और एक लाख रुपये नकद लूट लिये. अम्बिकापुर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस सिलसिले में पांच लोगों की संलिप्तता तय की. अनुसंधान के क्रम में धनबाद के लोयाबाद के अजित चौहान से इस मामले का तार जुड़ा. लोयाबाद पुलिस के दबिश के कारण अजित चौहान धनबाद न्यायालय में सरेंडर कर दिया.

अम्बिकापुर पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो अजित चौहान की निशानदेही पर उसके घर से पुलिस ने लूट हुए दो मंगलसूत्र, एक लोकेट और एक अंगूठी बरामद किये. साथ ही ज्वैलर्स के यहां गिरवी पर रखे गये आभूषणों को भी पुलिस ने जब्त किया.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours