झारखंड विकास मोर्चा के आदर्शों से प्रेरित होकर लड़ सकती है आगामी विधानसभा चुनाव।
रांची( केलांचल टीम)-
श्रीमती सीमा श्रीवास्तव झारखंड विकास मोर्चा के महिला मोर्चा की वर्तमान सचिव के रूप में अपने कार्यों का बखूबी संचालन कर रही हैं। झारखंड विकास मोर्चा के सुप्रीमो श्री बाबूलाल मरांडी जी के आदर्शों और विचारों से वह काफी प्रेरित हैं। उनकी कार्यकुशलता को देखते हुए पार्टी उन्हें महिला मोर्चा का सचिव मनोनीत किया है। श्रीमती सीमा बताती हैं कि उनके क्षेत्र में महिलाओं का सम्मान नहीं किया जा रहा है जिससे वह काफी आहत हैं। बच्चों की शिक्षा के लिए वह विशेष रूप से सक्रिय हैं। श्रीमती सीमा जी बताती हैं कि पार्टी के निर्देश पर वह आगामी विधानसभा चुनाव क्षेत्र में कहीं से भी चुनाव लड़ सकती हैं। समाज के पिछड़े और गरीब लोगों को उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। समाज के सभी बच्चे शिक्षित हो इसके लिए वह विशेष प्रयास करेंगी ।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours