राज्य सरकार ने दो आईएएस अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई करने की अनुमति दे दी है. ये दोनों अधिकारी मस्त राम मीणा और रिटायर्ड आईएएस अधिकारी परमजीत कौर हैं.

पहले अधिकारी मस्त राम मीणा के खिलाफ देवघर में जमीन घोटाला की सीबीआई जांच चल रही है. जिस समय यह घोटाला हुआ था मस्त राम मीणा वहां उपायुक्त थे. मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई ने इस बहुचर्चित घोटाला में मस्त राम मीणा को प्रथम दृष्टया दोषी माना है. सीएम रघुवर दास ने विभागीय कार्रवाई के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. सुखदेव सिंह को संचालन पदाधिकारी बनाया गया है.

इसके अलावा सीएम ने रिटायर्ड आईएएस अफसर परमजीत कौर के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. यहां हिमानी पांडेय संचालन पदाधिकारी होंगी. वे आवास बोर्ड की प्रबंध निदेशक थीं. यहां भी जमीन घोटाला हुआ था.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours