रांची (केलांचल टीम)-
समाज में व्याप्त समस्याओं को देखकर राजनीति में आने की सोच उषा पांडे जी की बनी। श्री सीपी सिंह के मार्गदर्शन में वर्ष 2004 में भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। अपनी लगन और परिश्रम बल के बल पर युवा मोर्चा चुटिया मंडल की अध्यक्ष बनी। भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष 2008 में इनकी सक्रियता को देखते हुए महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री 2सत्रों तक बनाए रखा। वर्तमान में श्रीमती उषा पांडेय  भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष व झारखंड समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष के महत्वपूर्ण उत्तरदायित्वों का निर्वहन कर रही हैं। श्रीमती उषा पांडे बताती हैं कि अगर मेरी उपयोगिता पार्टी को रहेगी तो मैं किसी भी पद का निर्वहन कर सकती हूं। जब तक मेरे शरीर में प्राण रहेगा तब तक मैं भारतीय जनता पार्टी के उच्च आदर्शों पर चलती रहूंगी,मेरे जीवन का प्रत्येक क्षण पार्टी को समर्पित है। महिलाओं को संदेश देते हुए श्रीमती पांडेय बताती हैं कि वह अपने कर्तव्यों का इमानदारी पूर्वक पालन करें। कर्तव्य पालन में ही अधिकार निहित है। पुरुष हमारे प्रतिद्वंदी नहीं बल्कि सहभागी है। पुरुष और महिलाओं के ही समेकित  प्रयास से समाज का सर्वांगीण विकास संभव है। भारतीय नारियों से ही विश्व में हमारे देश की पहचान बनी है जिसे बनाए रखना जरूरी है। हमें सभी की भावनाओं का आदर और सम्मान करना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसमें महिलाओं को  सम्मान मिलता है ।सभी महिलाएं इस पार्टी से जुड़कर देश के विकास में सहयोग कर सकती हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours