खूंटी I हाल के दिनों में बच्चों के खिलाफ बढ़ रहे मामलों को देखते हुए सरकार गंभीर नजर आ रही है. इसी के मद्देनजर झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग एक्शन में नज़र आ रहा है. इसकी बानगी खूंटी में देखने को मिली है जहां का आयोग की अध्यक्ष आरती कुजूर ने दौरा किया और वहां के बालगृहों के हालात को जाना.

बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ने बताया कि बड़े पैमाने पर गड़बड़ी पाई गई है. रजिस्ट्रेशन सहित अन्य अनियमितताएं देखने को मिली हैं. इन सबको महीना भर में सुधारने को कहा गया है.

आयोग की अध्यक्ष आरती कुजूर ने कहा कि खूंटी में की गई जांच पड़ताल में बच्चों की सुरक्षा को लेकर मामला सामने आया. निबंधन के लिए जो मानदंड हैं उनमें कमी पाई गई. कागजात पूरे नहीं मिले. बच्चों को सीडबल्यूसी के सामने प्रस्तुत करने की समस्या भी पाई गई. इन सारी कमियों को महीना भर में सुधारने को कहा गया है.

मालूम हो कि आयोग की टीम प्रदेश भर के सभी जिलों में बच्चों के शेल्टर होम का दौरा कर रही हैं. इसी सिलसिले में बाल संरक्षण आयोग की टीम बुधवार को खूंटी दौरे पर थी.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours