पाकुड़ में अपने ऊपर हुए हमलों के मामले में स्वामी अग्निवेश ने राज्य सरकार से दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा, 'मैं इस सिलसिले में सरकार से कार्रवाई की मांग करता हूं. पहले घटना की प्रशासनिक जांच हो, फिर न्यायिक जांच कराई जाए.'
पुलिस पर सवाल उठाते हुए स्वामी ने कहा कि इतनी बड़ी घटना घट गई, लेकिन पुलिस हरकत में नहीं आई. डीसी-एसपी का इंतजार कर रहा हूं. स्वामी के मुताबिक, यह एक गंभीर मामला है. किसी भी नागरिक पर इस तरह का हमला निंदनीय है. उन्होंने कहा कि अगर मुझसे किसी को कोई नाराजगी थी, तो बात करनी चाहिए, मैं माफी मांग लेता.
स्वामी ने आशंका जाहिर की कि कहीं ये हमला सरकार द्वारा प्रायोजित तो नहीं था. उन्होंने मांग की कि जो लोग हमले में शामिल थे, उनका संगठन क्या है? वे कौन लोग हैं? इसकी जांच कर सरकार उनपर कार्रवाई करे. उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में गृहमंत्री राजनाथ सिंह से बात करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो पाई.
बता दें कि पाकुड़ में स्वामी अग्निवेश पर हमला बोला गया. इस दौरान उनसे धक्का-मुक्की व मारपीट की गई. आरोप बीजेपी कार्यकर्ताओं पर लगा है. दरअसल बीजेपी कार्यकर्ता पहले से ही काला झंडा दिखाकर उनका विरोध कर रहे थे. ऐसे में जैसे ही स्वामी होटल से बाहर आए, उन पर हमला बोल दिया गया.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours