पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस के नेता सुबोधकांत सहाय ने पुलवामा की घटना को बेहद कायराना हमला बताया है. मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए सुबोधकांत ने कहा कि सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें होती हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती. उन्होंने कहा कि सरकार या तो कुछ करे या देश से माफी मांगे. केवल बातों से अब काम नहीं चलेगा.

पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने भी पुलवामा हमले की कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा कि यह देश पर हमला है और इस परिस्थिति में देशवासियों को एकजुट होकर विरोध जताना चाहिए. बता दें कि जम्मू- कश्मीर के पुलवामा में गुरुवार को हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 37 जवान शहीद हो गये. झारखंड का भी एक जवान इस हमले में शहीद हो गया. विजय सोरेंग गुमला के बसिया थाना इलाके के फरसामा गांव के रहने वाले थे. राज्य सरकार ने शहीद जवान के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते एक नौकरी और आर्थिक मदद देने की घोषणा की है.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours