झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास दो दिवसीय दौरे पर जमशेदपुर में हैं. रविवार को रक्षाबंधन के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से सिदगोड़ा स्थित बिरसामुंडा टाउन हॉल में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस चूल्हा और सिलेंडर का वितरण का कार्यक्रम रखा गया था. इस मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास कार्यक्रम में शामिल हुए.

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल पहुंचते ही डीसी अमित कुमार, एसएसपी अनूप बिरथरे ने उनका जोरदार स्वागत किया. जिसके बाद महिलाओं ने पारंपरिक रीति रिवाज के साथ उनका स्वागत किया. यहां मुख्यमंत्री रघुवर दास ने एक हजार महिलाओं को गैस सिलेंडर और चूल्हा का वितरण किया. साथ ही सैकड़ों महिलाओं से मुख्यमंत्री ने राखी बंधवाई. वहीं मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के अवसर पर राज्य की बहनों को बधाई दी.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours