पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर झारखंड में शुक्रवार को राजकीय अवकाश घोषित किया गया है. सीएम रघुवर दास ने इसकी घोषणा की. साथ ही सूबे में सात दिन का राजकीय शोक का भी एेलान किया गया है.

जन नेता के निधन पर रांची के सभी निजी स्कूल भी शुक्रवार को बंद रहेंगे. डीपीएस के साथ-साथ सीबीएससी बोर्ड के तमाम स्कूलों ने भी बंद का एेलान किया है. निधन पर सीएम रघुवर दास ने अपनी व्यथा जताते हुए ट्विटर पर लिखा कि अटल बिहारी वाजपेयी के देहांत से मन बेहद विचलित है. मैंने पिता समान गुरु को खो दिया है. झारखण्ड के जनक अटल बिहारी वाजपेयी जी के निधन से पूरा देश शोक में डूब गया है. भारतीय राजनीति में अटल जी का योगदान अविस्मरणीय रहेगा. ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं.

बता दें कि एक लंबी बीमारी के बाद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार को  93 साल की उम्र में निधन हो गया. अटल बिहारी वाजपेयी ने एम्‍स दिल्‍ली में आखिरी सांस ली. बीते एक महीने से अटल बिहारी को यूटीआई इंफेक्शन, लोवर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इंफेक्शन और किडनी संबंधी बीमारियों के कारण एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था. उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी.

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours