पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का दिल्ली एम्स में निधन हो गया. इसी के साथ पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है. उनके निधन पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने गहरा दु:ख प्रकट किया है.
अटल बिहारी वाजपेयी के निधन को एक युग का अंत बताते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि उनके निधन से भारतीय राजनीति में आयी शून्यता को भर पाना संभव नहीं. अटल बिहारी वाजपेयी को भारतीय राजनीति में मर्यादा और सहिष्णुता का प्रतीक बताते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि उन्होंने सबका प्रेम पाया.
झारखंड निर्माण में उनकी भूमिका के लिए ऋणी बताते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि देश को ऊंचाई तक पहुंचाने के लिए कृतज्ञ देश हमेशा उनको याद रखेगा. हेमंत सोरेन कल सुबह नौ बजे सेवा विमान से दिल्ली रवाना होंगे और पूर्व प्रधानमंत्री की अंतिम यात्रा में शामिल होंगे.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours